मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम सीमा के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुचर भूमि पर निगम की टीम ने अवैध कब्जा करने से लोगों को रोक दिया है। नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह ने वार्ड नंबर 53 बालाजीपुरम के राजस्व ग्राम तंतुरा में तीन स्थानों पर भूमि को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त करा कर निगम का बोर्ड लगा दिया है निगम की टीम ने 4920 वर्ग मीटर भूमि की पैमाइश कर उसको खाली कराया है।
सहायक नगर आयुक्त डी के सिंह के अनुसार – वार्ड नं. 53 बालाजीपुरम के राजस्व ग्राम तंतूरा की खसरा संख्या 160 रकवा 400 वर्गमीटर दर्ज कागजात पीली मिट्टी एवं खसरा संख्या 161 रकवा 810 दर्ज कागजात वृक्षारोपण की पैमाईश पूर्व में की गयी थी। इसके अतिरिक्त खसरा संख्या 145 ख रकवा 1080 वर्गमीटर, खसरा संख्या 146 रकवा 1500 वर्गमीटर खसरा संख्या 147 रकवा 1130 वर्गमीटर उक्त तीनो खसरा संख्या पशुचर भूमि के रूप में दर्ज हैं की पैमाईश 14 जून को राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा करते हुए निशानदेही करा दी गयी। इस प्रकार उक्त 5 खसरा संख्या की कुल 4920 वर्गमीटर नगर निगम भूमि की पैमाईश कर खाली कराया गया। मंगलवार को उक्त सभी खसरा नम्बरान पर नगर निगम भूमि सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया गया।
कार्यवाही के समय मौके पर लेखपाल थान सिंह व प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश सिंह सूबेदार पदम सिंह धर्मवीर चौधरी योगेश कुमार उपस्थित रहे।