राया , (राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय ) कस्वा राया के मथुरा मार्ग पर शनिवार रात्रि अज्ञात चोरो ने एक बन्द मकान को निशाना बनाकर लाखो रुपए की नगदी और जेवरात पार कर दिए। परिवार के सभी लोग मकान का ताला लगाकर गोवर्धन शादी में गए हुए थे। रविवार को सुबह घर वापिस आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर राया पुलिस घटनास्थल पर पहुच गयी । मौके पर फॉरेंसिक टीम ने आकर साक्ष एकत्रित किए हैं।
हाथरस मथुरा मार्ग पर सुशील अग्रवाल पुत्र मथुरा प्रसाद अग्रवाल का मकान है शनिवार को सुशील अग्रवाल की पुत्री पूजा की शादी में परिजन मकान का ताला लगाकर शादी में चले गए। पीछे से चोर मौके का फायदा उठाकर दरवाजे का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीव 12 लाख रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। आज सुबह परिजन जब शादी से लौटकर राया पहुचे तो घर का दरवाजा खुला देख दंग रह गए और कमरे में अलमारी का ताला टूटा हुआ था। कपडे और सामान बाहर विखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी होते ही लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी। चोरी की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी महावन रविकांत पराशर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र एसएसआई शिवकुमार कस्वा प्रभारी रविन्द्र सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी महावन ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है जल्दी ही घटना का खुलासा होगा ।