मथुरा। भारतीय नमो संघ महानगर के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को अग्र वाटिका में सम्पन्न हुई जिसमें भारतीय नमो संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय के साथ आगे संगठन को गति प्रदान करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जिसमें महानगर के दो पदाधिकारियों को एक-एक मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा एड. कृष्ण गोपाल बृजमोहन सैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने की चर्चा की। महामंत्री राम कुमार गोला शशि भानु गर्ग व बिजेंद्र कुमार पोईया ने 12 मंडलों में संगठन का विस्तार पर जोर दिया। भारतीय नमो संघ महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने युवा शक्ति के साथ संगठन की नीतियों को आमजन के घर घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली।
महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गर्ग को बनाया गया है। बैठक में ब्रजेश खरे योगेन्द्र भरंगर गोविन्द शर्मा बिष्णुकान्त शर्मा अमित वार्ष्णेय परशुराम शर्मा अशोक शर्मा मंत्री मेघश्याम गौतम पंकज पाल,सचिन चतुर्वेदी अजयसिंह राजावत सुश्री पायल सिघल समरसिंह चौधरी बालकिशन शर्मा राजेश पारीक कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा भुवनेश रावत आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने की संचालन महामंत्री श्री अशोक शर्मा ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.