मथुरा । यमुना में जल की कमी के चलते घाटों पर निकली गाद को नगर निगम की टीम ने साफ कर दिया है। अब विश्राम घाट पर स्वच्छता के साथ यमुना जी में जल दिखाई दे रहा है। रविवार की रात्रि नगर निगम के जेसीबी ने कार्य करते हुए विश्राम घाट पर मौजूद काफी संख्या में गाद को हटा दिया। आज सुबह जब लोगों ने विश्राम घाट पर यमुना जी के दर्शन किए तो दृश्य बदला हुआ नजर आया। यमुना जी से निकाली गाद को नगर निगम की ट्रालियो में भरकर वहां से हटा दिया गया है।
नगर निगम के क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पूरी रात विश्राम घाट से कीचड़ हटाने का काम चला। आज यमुना जी के दर्शन से प्रतीत हो रहा था कि कई दिन से दिखाई दे रही बदहाल स्थिति समाप्त हो गई है। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारी राकेश तिवारी ने विश्राम घाट पर सफाई कराने की त्वरित कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा को जन भावनाओं का सम्मान करने वाला अधिकारी बताया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.