मथुरा। जनपद में अवैध रूप से संचालित एक दर्जन कोचिंग संस्थानों पर जिला प्रशासन ने एक-एक लाख रुपए का जुर्माना/अर्थदंड लगाया गया है। ये कोचिंग सेंटर मथुरा शहर के अलावा वृंदावन सुरीर राया में क्रियाशील है।
डीएम पुलकित खरे के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं ब्लॉक नोडल अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 12 कोचिंग संस्थान बिना पंजीकरण/ रिन्यूअल कोचिंग संचालित मिले । उक्त कोचिंग की जांच पूर्व में भी कराई गई थी जिसमें कोचिंग संचालकों को नोटिस भी निर्गत किया गया परंतु फिर भी उनके द्वारा पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पर कोचिंग सेंटरों हाइक अकादमी बी एस ए रोड साध्य अकादमी शांति नगर माल गोदाम रोड रमन कोचिंग सेंटर धौली प्याऊ चैंपियन एकेडमी भूतेश्वर एसआर कोचिंग सेंटर प्रहलाद नगर वाइट फ्यूचर एकेडमी एस – 13 चैतन्य विहार वृंदावन वेदांता इन्फोटेक सीताराम मार्केट के पीछे अट्टला चुंगी -जिज्ञासा कोचिंग सेंटर अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन स्नातन ज्योतिष संस्थान अंग्रेज मंदिर के पीछे कनकधारा आश्रम वृंदावन आई.सी.एस. कोचिंग सेंटर कृष्णा विहार बी.एस.ए.रोड जी.एस. कोचिंग सेंटर सुरीर कृष्णा कोचिंग सेंटर चौधरी हॉस्पिटल के पास राया के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कोचिंग संस्थानों द्वारा उपबंधों का जानबूझकर उल्लंघन किया गया। शासनादेश में वर्णित व्यवस्था के अनुसार जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में उक्त संस्थानों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना/अर्थदंड लगाया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.