यूपी में आईपीएस तबादलों की बड़ी सूची जारी: एक दर्जन जिलों के पुलिस कप्तान बदले

एटा, जालौन, महोबा, बदायूं, मऊ, फिरोजाबाद समेत कई जिलों में नए एसपी तैनात, कमिश्नरेट और पीएसी में भी फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को देर शाम पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को पीएसी, एसडीआरएफ और पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह तबादले प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

🔴 प्रमुख तबादले

ए.के. प्रकाश (IPS-2004)
आईजी प्रशिक्षण, लखनऊ → आईजी सुरक्षा, लखनऊ
राजेश द्विवेदी (IPS-2013)
एसपी शाहजहांपुर → सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़
रमेश नारायण सिंह (IPS-2013)
एसएसपी एटा → सेनानायक एसडीआरएफ, लखनऊ
प्रशांत वर्मा (IPS-2014)
एसपी महोबा → एसपी अपराध, पुलिस मुख्यालय
विद्यासागर मिश्र (IPS-2015)
एसपी रामपुर → सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
राजेश कुमार (IPS-2015)
एसपी कन्नौज → सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
आदित्य लांग्हे (IPS-2016)
एसपी चंदौली → एसपी फिरोजाबाद
अमित कुमार आनंद (IPS-2016)
एसपी अमरोहा → डीसीपी, लखनऊ
इलामारन जी. (IPS-2016)
एसपी मऊ → एसएसपी एटा
अनिल कुमार (IPS-2016)
एसपी जालौन → सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी, अयोध्या

🔴 इन जिलों में बदले पुलिस कप्तान
इस तबादले में जिन प्रमुख जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें शामिल हैं:
एटा, फिरोजाबाद, महोबा, रामपुर, जालौन, बदायूं, मऊ, शाहजहांपुर, महाराजगंज, हमीरपुर, चंदौली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर।

🔴 कमिश्नरेट और पीएसी में भी फेरबदल
लखनऊ कमिश्नरेट में कई नए डीसीपी तैनात किए गए
पीएसी की विभिन्न वाहिनियों (अलीगढ़, मेरठ, सीतापुर, अयोध्या) में नए सेनानायक भेजे गए
कुछ अधिकारियों को एसडीआरएफ और पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई।

🔴 युवा आईपीएस को भी मिली जिम्मेदारी
शक्ति मोहन अवस्थी (2019) – एसपी महाराजगंज
अंकुर अग्रवाल (2019) – एसपी चंदौली
सत्यनारायण प्रजापत (2019) – एसपी कौशांबी
अभिषेक यादव (2020) – एसपी नगर अलीगढ़
अनुकृति शर्मा (2021) – एसपी नगर मुजफ्फरनगर
अभय जैन (2022) – एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर