मथुरा। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने बुधवार को सदर तहसील का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रुम एवं न्यायालय, खाद्य आपूर्ति के दस्तावेजों को जांचा। निरीक्षण में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए है।
सदर तहसील के बाद बोर्ड चेयरमैन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने रिकॉर्ड रूम सहित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। राजस्व विभाग में बहुत से कार्य हो गए हैं जो कार्य शेष रह गए हैं। वह भी समय से पूरे कर लिए जाएंगे। शेष कार्यों को पूरा करने और सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व संबंधी जो भी शिकायतें आतीं उनका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन के साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल,सीडीओ नितिन गौड,एडीएम वित्त एवं रा. ब्रजेश कुमार एवम सदर उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.