अलवर। देश में धार्मिक उन्माद बढ़ता जा रहा है राजस्थान के अलवर में एक 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने का मामला सामने आया है जिसको लेकर पूरे देश में बयानबाजी शुरु हो गई है।
गहलोत सरकार एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गई है। मामले को लेकर नगर पालिका के ईओ, एसडीएम के साथ ही राजगढ़ विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर तहरीर दी गई है हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
अलवर में ‘डिवेलपमेंट मास्टर प्लान’ के तहत राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के बीच रास्ते में बाधा बने दुकानों व मकानों को ध्वस्त करने को लेकर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान करीब 300 साल पुराने मंदिर को भी गिरा दिया गया। सोशल मीडिया पर इस विध्वंसीकरण के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। शिवालय में जूते पहने कर्मचारियों पर भी हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.