मथुरा में कमिश्नर और आईजी ने शराब – बीयर की दुकानो पर मारे छापे

मथुरा। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोमहर्षक घटना के बाद आगरा मंडल में शराब बीयर की दुकानों पर उच्चाधिकारी स्वयं निरीक्षण करने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। बुधवार को मथुरा शहर में आगरा मंडल के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा कमिश्नर अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के साथ एक एक दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। शहर के नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर चौराहे तक की सभी शराब बीयर की दुकानों पर दर्जनों पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला देख कर राह चलते राहगीर ठहर गए।

कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी नवीन अरोड़ा ने दुकानों पर मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी ली । जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दुकानदार से पूछा कि गोदाम में भी अलग से माल लगते हो क्या उस पर दुकानदार ने कहा नहीं सभी माल दुकान में नहीं मौजूद है। स्टॉक रजिस्टर से उन्होंने दुकान में मौजूद माल का मिलान जिला आबकारी अधिकारी से कराया। अधिकारियों ने दुकान के अंदर मौजूद बोरे कार्टून आदि की चेकिंग भी की। हाईवे पर बनी कई दुकानों को भी देखा गया।

जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को मंडल के पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब बीयर की करीब एक दर्जन दुकानों की चेकिंग की है जहां पर कहीं भी कोई आपत्तिजनक संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ज्ञात रहे कि करीब 10 दिन पूर्व समीपवर्ती जनपद अलीगढ़ में शराब पीकर 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए पूरे राज्य में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं।

चेकिंग टीम में एसपी सिटी एमपी सिंह सीओ सिटी वरुण कुमार एसडीएम सदर क्रांति शेखर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।