मथुरा। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की योजना अनुसार मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड नंबर 30 स्थित विवेकानंद गली भैंस बहोरा स्थित बगीची पर सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के वैक्सीन लगाने हेतु कैंप लगाया गया। प्रातः काल 10:00 से प्रारंभ हुए कैंप पर स्थानीय जनता ने भारी संख्या में कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगबाई। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी सहभागिता की।
वैक्सीनेशन कैंप स्थल पर पहुंचे नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाब हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए । नगर निगम मथुरा वृंदावन सैनिटाइजिग, साफ सफाई किट बितरण वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से कोरोना बचाव में पूरी शक्ति के साथ लगा है। समस्त नागरिकों को एक दूसरे से दूरी बनाते हुए अपने नाक व मुंह को मास्क से ढ़ककर वैक्सिंग लगवाते हुए कोरोना महामारी को मात देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर वैक्सीनेशन कैंप स्थल की व्यवस्थाओं में पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव पार्षद यशोदा पटेल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ भाजपा सेक्टर संयोजक गिरीश कमल पूर्व सभासद राजेंद्र पटेल अनिल गोला अनुराग चतुर्वेदी दीपक प्रयाग नाथ चतुर्वेदी बसन्त चतुर्वेदी अजय चतुर्वेदी महेश चतुर्वेदी अनिल आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के बीएस यादव अनीता शर्मा सुनीता गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.