मथुरा में ढाई लाख रु के इनामी शतरंज टूर्नामेंट का विधायक मेघ श्याम ने किया उद्घाटन

मथुरा। शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मथुरा में स्व. टीकम सिंह एवम रामकली देवी की स्मृति में चौधरी चेस क्लब द्वारा ढाई लाख रु नगद इनामी राशि का ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसका आज उद्घाटन गोवर्धन विधानसभा के विधायक मेघ श्याम ने कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सरस्वती कुंड में किया। टूर्नामेंट 15 से 17 अप्रैल तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 225 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मेघ श्याम ने कहा कि खेल से ही खिलाड़ी का बौद्धिक सर्वाधिक विकास संभव है फिट रहेंगे तो देश में युवा एकदम स्वस्थ रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता दान सिंह गुर्जर ने तथा संचालन यूथ आइकन 2020 कन्हैया गुर्जर ने किया। शतरंज प्रतियोगिता का समापन 17 तारीख रविवार को होगा। इसके आयोजक सचिव नकुल चौधरी है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में जय सिंह चौहान लीगल एडवाइजर भरत सिंह राजपूत उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा आदि उपस्थित रहे।