भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को बताया सर्व समाज का हितैषी

मथुरा। गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती जनपद में धूमधाम से मनाई गई । जयंती पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में भाजपा महानगर द्वारा कृष्णा नगर स्थित मियांवाली धर्मशाला में सामाजिक समरसता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
विचार गोष्ठी के दौरान मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु, मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा अथिति के तौर पर उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा अध्यक्षता की गई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनको सर्व महान व्यक्ति बताया। मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बाबा साहेब की जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सर्व समाज का हितेषी बताया।
कार्यक्रम के दौरान बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने बाबा साहेब की जीवन पर प्रकाश डाला। जिला मीडिया श्याम चतुर्वेदी ने बताया महानगर के प्रत्येक सेक्टर बूथों पर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन पन्नालाल गौतम द्वारा किया गया
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मधु शर्मा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया प्रदीप गोस्वामी राजवीर सिंह राजू यादव राजपाल चौधरी हेमंत खंदौली गजेंद्र चौधरी सुनील निषाद पंकज चतुर्वेदी तपेश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा श्याम उपाध्याय विक्रम मुद्गल अनिल वर्मा दीपा अग्रवाल मनीषा पाराशर अनिल खंडेलवाल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम सिंह घनश्याम सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।