वृंदावन। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रोचार के बीच श्री बिहारी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए। बिहारी जी मंदिर के प्रमुख सेवायत एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य शैलेंद्र गोस्वामी ने उनको विधि विधान से पूजा कराई। इस दौरान बिहारी जी मंदिर से vip कटघरा हटा दिया गया था। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी पूजा में मौजूद रहे।
पूजन करते वक्त राष्ट्रपति ने बिहारी जी के समक्ष रोली से सतिया काढ़ा और चावल अर्पित किए। उन्होंने बड़ा घी का दीपक भी जलाया। उनके दर्शन करने के दौरान मंदिर में आम व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहा।

Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.