मथुरा के प्रसिद्ध अधिवक्ता हरेंद्र शर्मा एमपी- एमएलए के मुकदमों के लिए सरकारी अधिवक्ता नियुक्त

मथुरा। जनपद के प्रतिष्ठित क्रिमिनल अधिवक्ता हरेंद्र शर्मा को उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद की विभिन्न न्यायालयों के लिए एमपी- एमएलए संबंधित मामलों में सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र शर्मा तीन दशक से आर एस एस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे समाजसेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं। सदैव से ही उनका मुख्य ध्येय पीड़ित को न्यायालय के माध्यम से सही न्याय दिलाना रहा है। भाजपा में भी श्री शर्मा महत्वपूर्ण रूप से सक्रिय भूमिका निभाते है।
इनके अलावा शासन ने रामपाल सिंह रामवीर यादव शैलेंद्र कुमार चंद्रकांता को भी सरकारी वकील मनोनीत किया है। रामवीर यादव को पास्को कोर्ट में तैनाती मिली है।