Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Monday, July 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मनोरंजन
  • सोनू निगम को मां की तरह स्नेह देती थीं लता मंगेशकर, गायक ने सुनाया किस्सा

सोनू निगम को मां की तरह स्नेह देती थीं लता मंगेशकर, गायक ने सुनाया किस्सा

मनोरंजन
By Rajpath Mathura Last updated Jul 10, 2025 50
Sonu nigam - Lata Mangeshkar

मुंबई । लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने लता मंगेशकर के साथ एक भावुक पल को याद करते हुए पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें वह उनको घुटनों के बल बैठे हुए सिर झुकाकर प्रणाम कर रहे हैं। ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर को याद करते हुए गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी और भावुक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सोनू निगम मंच पर बैठे हुए लता मंगेशकर की ओर देख रहे हैं और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन कर रहे हैं। वहीं, लता मंगेशकर भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार कर रही हैं।

गायक ने कैप्शन में लिखा, “यह 2013 की तस्वीर है, जब मैंने अपनी मां को खोया था, उसके कुछ ही महीने बाद मुझे मुंबई के षणमुखानंद हॉल में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के लिए फंड जुटाने वाले एक शो में परफॉर्म करने का मौका मिला था। उस मंच पर मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहा था, तब मैंने उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम किया, तो उन्होंने मुझे प्यार से थामा और कहा, ‘मैं हूं ना, मैं हूं ना’।”

6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की स्वर कोकिला ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। लता मंगेशकर जनवरी 2022 की शुरुआत में कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। उन्हें कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक महीने तक चले इलाज के बावजूद, उनकी हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ था। सोनू निगम भारतीय संगीत जगत के उन चुनिंदा गायकों में से हैं, जिनकी गायकी में अद्भुत विविधता देखने को मिलती है। उनके गीतों की रेंज बेहद व्यापक है, जिसमें रोमांटिक से लेकर ब्रेकअप, शास्त्रीय से लेकर भक्ति, पार्टी से लेकर देशभक्ति, गजल से लेकर कव्वाली और रॉक से लेकर पॉप तक हर शैली शामिल है। उन्होंने अपने करियर में 32 से ज्यादा भाषाओं में 6,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। सोनू निगम को ‘आधुनिक रफी’ के नाम से जाना जाता है। करियर की शुरुआत में उन्होंने कई एल्बम में मोहम्मद रफी के गाने गए और इससे उन्हें काफी प्रसिद्धी भी मिली। हिंदी और कन्नड़ के अलावा, उन्होंने बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, उड़िया, अंग्रेजी, असमिया, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलु, मैथिली और मणिपुरी में भी गीत गाए हैं।

#Lata Mangeshkar used to love Sonu Nigam like a motherthe singer narrated the story
Rajpath Mathura 13935 posts 0 comments

Prev Post

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशेष पूजन

Next Post

लगातार हुई भारी बारिश से जलभराव को दूर करने में जुटी नगर निगम की टीमें, डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रैक्टर पंप लगाए

You might also like More from author
मनोरंजन

‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड

मनोरंजन

‘द ओडिसी’: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग , बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर

मनोरंजन

सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी-ज़हीर की लव स्टोरी

मनोरंजन

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘Dulhaniya Le Aaeegi’ का ट्रेलर आउट , अनोखी दुल्हन की…

Prev Next
About Us

5468978
Views Today : 5367
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.