मुंबई । कॉलेज लाइफ की मासूमियत और पहली नजर के प्यार के अहसास को बयां करने वाला आने वाली फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया रोमांटिक गाना ‘तेरे संग’ ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज के बैनर तले आए इस खूबसूरत ट्रैक को मशहूर गायक अरमान मलिक और याशस्वी दासाने ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है, जिसके संगीतकार राम संपत हैं।
20 साल की लड़की की दिलचस्प कहानी है फिल्म ‘डोंट बी शाय’, प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
यह फिल्म 20 साल की श्यामिली उर्फ ‘शाय’ दास की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी योजनाबद्ध जिंदगी में अचानक आने वाले एक ट्विस्ट से पूरी कहानी बदल जाती है। श्रीति मुखर्जी द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट व शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह कमिंग-ऑफ-एज फिल्म आगामी 25 सितंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।