मथुरा। मुख्यमंत्री योगी के आवाहन पर एक पेड़ माँ के नाम 2-0 वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा महा नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा क्षेत्रीय पार्षदगण एवं निगम अधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। निगम ने 11 हजार से अधिक पौधे रोपित किए है।
नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थलों पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों जैसे अर्जुन, जंगल जलेबी, बरगद,जामुन, गुलमोहर, कंजी, पापड़ी, पाकड़, इमली, नीम, अकेसिया, केसिया, शीशम, केरमदा आदि का रोपण किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और भूमि संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई स्थलों पर मियावाकी पद्धति से भी वृक्षारोपण कराया जाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम गऊघाट, कंस किला के पीछे स्थित रेतिया मुहाल बिरला मंदिर के सामने डिवाइडर नवीन नगर, राधिका धाम पार्क रांची बांगर, नरसीपुरम पार्क में किया गया। इस साल नगर निगम मथुरा वृंदावन में 31 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण की कार्यवाही अभी भी निरंतर जारी है।
इस अवसर पर महापौर श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण के बाद इन पौधों की नियमित निगरानी एवं देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों से इस दिशा में अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की।
नगर आयुक्त ने कहा कि हर एक पौधा न केवल हमारे पर्यावरण को समृद्ध करता है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ व हरित जीवन सुनिश्चित करता है। वृंदावन जोन में गांधी पार्क चुंगी चौराहा पवन हंस हेलीपैड पर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज आदि क्षेत्रों में भी पधारोपण किए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड संख्या 58 के पार्षद प्रतिनिधि हेमंत गोयल वार्ड संख्या 32 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज धनगर मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय चौहान अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम अवर अभियंता मुनि देव सहित निगम के अनेक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.