बिजली हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी 2.50 लाख रु की सहायता

​मथुरा । जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी की पहल पर विद्युत विभाग और पीड़ित परिवार के बीच वार्ता सफल रही। हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन स्वर्गीय दीपक के परिजनों को 2,50,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। ​विद्युत दुर्घटना में लाइनमैन दीपक के असामयिक निधन के बाद से परिवार गहरे सदमे में था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं मृतक के परिजनों को आमने-सामने बिठाकर वार्ता कराई, जिससे आपसी सहमति से समाधान का रास्ता साफ हुआ।

​अध्यक्ष ने मृतक की माता गुड़िया देवी को ढाई लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक सौंपा। उन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि नियमानुसार मिलने वाली अन्य सभी सहायता राशि व विभागीय लाभ बिना किसी देरी के पीड़ित परिवार को दिलाए जाएं। ​इस मौके पर अधिशासी अभियंता राजीव, उपखंड अधिकारी भुवनेश कुमार, अवर अभियंता राकेश कुमार यादव, अशोक यादव, ध्रुव साहू, संजय यादव, दीपक कुमार, संदीप कुमार तथा संगठन से जिला संयोजक प्रवेंद्र उर्फ गुड्डू, जिला अध्यक्ष रामकुमार कुंतल, संगठन मंत्री अशोक शर्मा, अंकित कौशिक व विजय मौजूद रहे। पीड़ित परिवार से माता गुड़िया, मौसी हेमा, मामा गौरव, मोनू एवं रजत उपस्थित थे।

“दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े होना ही सच्ची जनसेवा है। परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
— किशन चौधरी, अध्यक्ष, जिला पंचायत