यूपी में 9 IPS अधिकारियों के तबादले , मेरठ और झांसी समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के तहत मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को उनके पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फेरबदल को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी उनकी नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जानें किस अधिकारी को कहां मिली नई तैनाती