मथुरा। प्रदेश के नगर विकास मंत्री के आदेश पर मथुरा वृंदावन क्षेत्र में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने स्वयं कई स्थानों पर अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यमुना के घाटों पर सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाखुशी जाहिर करते हुए क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी अधिशासी अभियंता ट्रैफिक रिजवान अहमद को पर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त ने सफाई कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त की नाराजगी की पता चलते ही निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ घाटों पर पहुंच गए। विश्राम घाट से यमुना पुल तक के सभी घाटों की युद्धस्तर पर सफाई धुलाई कराई गई।
गुरूवार प्रात: साढ़े 6 बजे करीब नगर आयुक्त अनुनय झा अपने दाल बल के साथ मथुरा क्षेत्र के घाटों पर पहुंच गए । निरीक्षण के दौरान घाटों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं पायी गयी । घाटों की सफाई का कार्य नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत नामित संस्था विशाल प्रोटेक्सन फोर्स द्वारा की जा रही है।
नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नामित नोडल अधिकारी नमामि गंगे योजना रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता ट्रैफिक को यमुना नदी में तैरने वाली गन्दगी एवं कूडे को रोकने हेतु जाल लगाने तथा घाट किनारे स्थित मंदिरों से निकाले वाली पानी की नालियों पर जाली लगाये जाने के साथ-साथ सतत निगरानी रखते हुये घाटों की सफाई कराये जाने में असफल रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही सफाई व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर नामित संस्था विशाल प्रोटेक्सन फोर्स को भी चेतावनी जारी की गयी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति की जाती है तो संस्था को काली सूची में डाले जाने हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा।
नगर आयुक्त ने सफाई हेतु नामित सभी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये वार्ना दंडात्मक कार्यवाही भुगतने के लिए तैयार रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम निजी सहायक होशियार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.