पानी गांव खादर में नगर निगम का चला बुलडोजर, 4 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे हुए चिन्हित

मथुरा । सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की इस समय आफत आ गई है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने पानी गांव खादर में परिक्रमा मार्ग पर पीली कोठी के पास सड़क से आगे सरकारी भूमि पर किए गए कच्चे व पक्के अवैध निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। बताया जाता है कि पानी गांव खादर में करीब 4 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर 24 मकान एवम 50 लोगो ने प्लाट काटकर चाहर दिवारी बना ली है जिसमे से 30 अवैध चाहर दिवारी को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत पानीगांव खादर का आंशिक भाग नवीन सीमा विस्तार के अन्तर्गत अभी हाॅल में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में सम्मिलित हुआ है जिसमें नगर निगम में सम्मिलित होने से पूर्व पानीगांव खादर में सरकारी भूमि पर किये गये कच्चे व पक्के अवैध निर्माण को डिप्टी कलेक्टर सहायक/अभिलेखीय अधिकारी माँट श्रीमती प्रीति जैन व सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के नेतत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पानीगांव खादर में सर्वे प्रक्रिया चल रही है। सर्वे टीम द्वारा खसरा संख्या-487 क्षेत्रफल-03.68 है. भूमि को चिन्हित किया गया।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होते ही तत्काल अतिक्रमण हटाने के आदेश किये। इसी क्रम में नगर निगम एवं तहसील माँट की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मौजा-पानीगांव खादर के खसरा सं.-487 सरकारी भूमि पर हो रही लगभग-30 अवैध बाउन्ड्रीबाॅल को ध्वस्त करा दिया । नगर आयुक्त श्री झा द्वारा ने निगम के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए है कि सरकारी भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराते हुए अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी जाये।
अभियान के दौरान हरि कृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक गंगा श्याम शर्मा राजस्व निरीक्षक नजूल मुकेश शर्मा सत्य प्रकाश दीक्षित देशराज राहुल चतुर्वेदी योगेश आदि एवं नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम भी उपस्थित रही ।