मथुरा में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी बेकाबू कार, दो लॉ स्टूडेंट समेत 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत
मगोर्रा क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, क्रेन की मदद से निकाली गई कार; परिजनों में मचा कोहराम
मथुरा । कान्हा की नगरी में बुधवार की रात मातम में बदल गई। मगोर्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे नहर में जा समाई। इस रूह कंपा देने वाले हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो युवक कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रहे थे, जिनके सुनहरे भविष्य का सपना पल भर में उफनती नहर की भेंट चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नहर में जा गिरा। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
दुर्घटना ग्रस्त कार का नंबर up 85 CV 9856 बताया गया है।