कलैक्ट्रेट में बार एसो. पदाधिकारियों का स्वागत, राजस्व अधिवक्ताओ ने किया सम्मान

मथुरा। बुधवार को कलैक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन हॉल में बार एसोसिएशन जनपद मथुरा के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्व अधिवक्ता एसो. के अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी एड. एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह एवं सचिव मनोज कुमार शर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह में कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व अधिवक्ता एसो. के सचिव योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारीलाल सक्सैना, रामकुमार शर्मा अडींग, नरेशप्रकाश गुप्ता, विजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, डीजीसी महेश उपाध्याय, डॉ अवधेश सिंह, के के चौधरी, सोनू चतुर्वेदी, अनुभव पचौरी, महेश शर्मा, जितेन्द्र भरंगर, हाकिम सिंह चौधरी, सुनील ठैनुआ, सुनील पाण्डेय, विनय शर्मा, महावीर सिंह जसावत, नरेन्द्र कुमार गर्ग, सौरभ गुप्ता, योगेश तिवारी, देवा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पं उमेश शर्मा मुडेसी बालों ने किया। समारोह में वक्ताओं ने बार और राजस्व अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने पर बल दिया ।