निगम में जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज, 3 का हुआ तत्काल निस्तारण

मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे संभव संतुष्टि एवं समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।
भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने जनसुनवाई की। वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने तथा जनरल गंज स्थित नगर निगम मथुरा वृंदावन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
भूतेश्वर जोन में कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 2 अतिक्रमण से संबंधित 2 स्ट्रीट लाइट से संबंधित और 1 आवारा कुत्तों को पकड़वाने से संबंधित शिकायत शामिल रही। इनमें से 1 लाइट से संबंधित शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वृंदावन जोन में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 3 स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 2 जलकल विभाग से संबंधित 2 निर्माण विभाग से संबंधित और 2 अन्य श्रेणी की शिकायतें शामिल रहीं। सिटी जोन में सीवर से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका निस्तारण करा दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कराया जाए।
जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।