Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Friday, April 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मथुरा
  • स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, व्यापार मंडल ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल, व्यापार मंडल ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मथुरा
By Rajpath Mathura On Jan 30, 2026 69

मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर एवं जिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश संगठन के आवाहन पर स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानियों के संबंध में मुख्य अभियंता गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्मार्ट मीटर से आम जनता एवं व्यापारियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया।
महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज हित में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कर रही है। इसी क्रम में स्मार्ट मीटर से व्यापारी एवं आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में विद्युत मंत्री ए.के. शर्मा के नाम ज्ञापन देकर स्थिति से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से बिजली के बिल तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम ने भी अपनी रिपोर्ट में स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं के उत्पीड़न की बात दर्ज की है।
जिला अध्यक्ष गुलवीर चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए जिससे जनता एवं आम व्यापारी को उत्पीड़न से बचाया जा सके।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल विपुल पाठक एड. जिला मंत्री राजेश सैनी सचिन अरोड़ा राजेश गोयल ताराचंद्र अग्रवाल अखिलेश मिश्रा पिंटू नरेश शर्मा बब्बू पंडित तथा मंडी समिति अध्यक्ष करणवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#Electricity bills increased due to smart meters; the traders' association submitted a memorandum to the chief engineer.#google #google discover#mathura vrindavan news
Rajpath Mathura 13331 posts 0 comments

Prev Post

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से छोटे स्वर्णकार व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट : नवीन सोनी

Next Post

मथुरा में अम्बेडकर भवन के पुनरुद्धार और भव्य पीतल की प्रतिमा स्थापना को पार्षदों ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार

You might also like More from author
मथुरा

शिलान्यास हुआ, सड़क गायब ! ट्रांसपोर्ट नगर में गड्ढे, गंदगी और घोटाले की गूंज

मथुरा

व्यापारियों की एकता से ही होगा विकास, समस्याओं का होगा समाधान: रविकांत गर्ग

मथुरा

लगातार पांचवीं बार गौशाला संचालक बने भूपेन्द्र सिंह राजपूत, सेवा भाव को बताया अपना…

मथुरा

अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, विद्या इंडस्ट्रियल पार्क कॉलोनी सील

Prev Next
About Us

5133234
Views Today : 3946
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.