मथुरा में पहली बार होगा T20 क्रिकेट महाकुंभ, मार्च में शुरू होगी मथुरा T20 लीग

खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, फरवरी में होंगे ट्रायल

मथुरा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी मार्च माह में आयोजित की जाने वाली मथुरा T20 क्रिकेट लीग को लेकर बुधवार को संघ की एक विशेष बैठक जुबली पार्क स्थित जुबली खेल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवल उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे।
प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी और प्रत्येक टीम अन्य सभी टीमों के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी। इससे खिलाड़ियों को अधिक मैच खेलने का अवसर मिलेगा और जिले को नई क्रिकेट प्रतिभाएं मिलेंगी। जिला क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ियों के चयन के लिए फरवरी माह में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला सह सचिव उमेश चौरसिया एवं रितेश शर्मा कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित सहित अशोक कैथवास रोहित सिंह मोहम्मद असलम रवि गुर्जर अनिल आहूजा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मथुरा T20 लीग का उद्देश्य जिले के युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देना और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।