महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट सेवा के लिए एसपी सुरक्षा राजकुमार को मिला ‘महाकुंभ सेवा मेडल’
मथुरा । महाकुंभ प्रयागराज–2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान प्रदान करने के लिए जनपद मथुरा में नियुक्त राजकुमार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “महाकुंभ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया है। उक्त पदक से अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान महाकुंभ जैसे विशाल और चुनौतीपूर्ण आयोजन में उनके कुशल नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पित सेवाओं का प्रतीक है। पुलिस प्रशासन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।