मथुरा में वोटर लिस्ट पर बड़ा एक्शन! 18 जनवरी को सभी बूथों पर लगेंगे मेगा कैंप
मथुरा। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। रविवार 18 जनवरी को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां वोट जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़ी सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों को अवश्य ठीक कराएं। उन्होंने साफ कहा 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक के पास वोटर आईडी होना अनिवार्य है, इसे हल्के में न लें।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 6 फरवरी तक आपत्ति का मौका।
जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है, जिस पर 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। जनपद में कुल 1107 मतदान केंद्र और 2402 मतदेय स्थल निर्धारित हैं।
आंकड़े चौंकाने वाले
अब तक फ़ार्म न. 6 नए वोट बढ़ाने हेतु 23 हजार 142 फॉर्म जमा हुए है।
फॉर्म-7 (नाम हटाने) – करीब 600
फॉर्म-8 (नाम/पता संशोधन) – 8392
3 लाख 74 हजार नाम वोटर लिस्ट से काटे गए, जिनमें मृतक व अनट्रेसेबल मतदाता शामिल है।
11% अनट्रेसेबल मतदाता, प्रशासन सख्त
पूरे जनपद में 5%, जबकि मथुरा सदर तहसील में 11% मतदाता अनट्रेसेबल पाए गए हैं। मैपिंग कार्य के लिए 160 अधिकारी लगाए गए हैं।
सिर्फ मथुरा सदर तहसील में 66 अधिकारी नोटिस वितरण में जुटे हैं।
इसके अलावा BLO घर-घर जाकर नोटिस पहुंचाएंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तय दस्तावेज़ों में से एक प्रमाणित प्रति देना अनिवार्य होगा।
कंट्रोल रूम से मिलेगा समाधान
मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त) पंकज वर्मा को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।
मेगा कैंप का समय
रविवार, 18 जनवरी
सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
सभी मतदान केंद्रों पर BLO मौजूद