जयपुर । प्रतिष्ठित “मिसेज इंडिया द गॉडेस ब्यूटी बियॉन्ड टाइम” प्रतियोगिता में डॉ सुधा लांबा ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश में मथुरा का नाम रोशन किया है। गुलाबी नगरी में
7 जनवरी से 11 जनवरी तक चले इस भव्य आयोजन का फाइनल 11 जनवरी को हुआ जिसमें देशभर से 36 प्रतिभागी महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को आयु के आधार पर सिल्वर और गोल्ड कैटेगरी में विभाजित किया गया, जहां हर कैटेगरी में एक क्वीन और तीन रनर-अप चुनी गईं। इसके अलावा 4 महिलाओं को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
डॉ सुधा लांबा ने न केवल “ब्यूटी बियॉन्ड टाइम” का प्रतिष्ठित क्राउन अपने नाम किया बल्कि इसी मंच पर बेस्ट ड्रेस क्राउन इससे पहले भी डॉ सुधा लांबा ने दिसंबर 2025 में उदयपुर में आयोजित “मार्वलस मिसेज इंडिया” प्रतियोगिता में “ब्यूटीफुल हेयर” का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।
डॉ॰ सुधा लांबा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और देशवासियों को देते हुए कहा कि “ये क्राउन सिर्फ पहनने के लिए नहीं होते, इनके साथ समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देता है। साथ ही, एक सशक्त महिला के रूप में समाज की जरूरतमंद महिलाओं का मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाना उनका कर्तव्य है। उनकी यह सफलता आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि उम्र कभी भी सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकती।