यमुना पूजन के साथ काली माँ मंदिर पर पंच कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत

मथुरा। केंट स्थित ब्रज सिद्ध पीठ मां काली मंदिर प्रांगण में रविवार को पंच कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत विश्राम घाट पर यमुना पूजन के साथ हो गई। इस मौके पर मां यमुना जी को चुनरी ओढा कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में मां काली जी का अखाड़ा और 101 कलश लेकर चल रही महिलाओं के साथ भक्त लोग मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने मां की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और आरती उतार कर स्वागत किया। मां के डोले के आगे शहनाई वादन मां काली के दरबार में पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई।
मंदिर महंत दिनेश चौबे यज्ञ आचार्य देवदत्त निर्देशन में यज्ञ मंडल में कलश सहित पहुंची महिलाओं व अन्य ने अष्टम पंच कुंडी महायज्ञ की शुरुआत की। 61 विद्वानों ने मां को समर्पित पाठ का सस्वर उच्चारण किया। अग्नि मंथन द्वारा प्रचलित अग्नि से मां का यज्ञ शुरू हुआ। उत्सव में मंदिर महंत दिनेश चौबे नौघर वालों के साथ मुख्य यजमान अतुल अग्रवाल रितेश ऐरन शशांक शर्मा रवि अग्रवाल नीरज मंगल मनीष अग्रवाल नेहा सोलंकी बबीता तोमर रचना शर्मा वंदना चतुर्वेदी पंडित कपिल शास्त्री निकुंज चौरसिया डॉ रमन टंडन आदि मौजूद रहे।