श्री दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान की गोष्ठी में संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी 25 नवंबर मंगलवार को उच्च राशि की बृहस्पति में मनाया जाएगा विवाह पंचमी महोत्सव। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र होने के कारण राम जानकी विवाह उत्सव व ठाकुर श्री बांकेबिहारीजी के प्राकट्योत्सव की विशेष महिमा मानी जा रही है ।
गोष्ठी में आचार्य ब्रजेन्द्र नागर एवं नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष के सभी धार्मिक स्थलों पर श्रीराम जानकी विवाह का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा अयोध्या पुरी व जनकपुरी में विशेष आयोजन होंगे। साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी, ज्योतिषाचार्य पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि विवाह पंचमी का दिन विवाह शादीयों के लिए अत्यन्त ही शुभ माना जाता है इसी दिन भगवान श्री राम व जानकी जी का विवाह हुआ था जिसे पूरे भारतवर्ष में विवाह महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक चतुर्वेदी, ऋषभ देव, गोविंद देव, मनोज पाठक, मनीष पाठक, निरंजन शास्त्री आदि ने गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर मन्दिरों में विशेष उत्सव होते हैं। वृन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारीजी का प्राकट्योत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
















Views Today : 1810