गौ हत्या को लेकर जगतगुरु आनंद मूर्ति स्वरूपाचार्य करेंगे वृंदावन से नई दिल्ली तक पदयात्रा
वृंदावन। गौ हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने संबंधित संसद में कानून पारित किए जाने, साधु- संतो और वैष्णो जन की कल्याण हेतु 10 प्रतिशत वेलफेयर अनुदान, जैसे विभिन्न मांगों को लेकर के जगतगुरु आनंदमूर्ति स्वरूपाचार्य महाराज हनुमान कुटी वृंदावन 1 दिसंबर 2025 को दिल्ली तक की पद यात्रा की शुरुआत करेंगे जिसमें उन्होंने सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस यात्रा का शुभारंभ हनुमान कुटी श्रीधाम वृंदावन से 1 दिसंबर को होगा जो विभिन्न स्थानों से होते हुए 15 दिसंबर को भारतीय संसद भवन पर पहुंचेगी। जहां पर प्रधानमंत्री को विभिन्न मांगों का पत्र सौंप कर गौ हत्यारे को फांसी की सजा जैसे कानून पारित करने की तथा अन्य विभिन्न मांगों को सौप जाएगा।
इस यात्रा के संबंध में मुख्य अगुआ कर्ता जगतगुरु श्रीमद् आनंदमूर्ति स्वरूपाचार्य ने बताया कि यह यात्रा बिल्कुल गैर राजनीतिक है और शुद्ध रूप से गौ माता की रक्षा हेतु सख्त कानून बनाए जाने के लिए की जा रही है। इसमें सभी धर्म के सामाजिक संगठनों एवं सभी राजनीतिक दलो को बढ़-चढ करके हिस्सेदारी लेनी चाहिए। श्रीमद् रामानुजाचार्य दिव्य सनातन गौ रक्षा अखाड़ा अग्रसारित अध्यक्ष श्रीमद् आनंदमूर्ति स्वरूपाचार्य ने बताया कि यह यात्रा कीर्तन भजन सत्संग भागवत करते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। सर्दी-ठंड को देखते हुए महाराज जी ने जनमानस से यह आह्वान किया है कि वे यात्रा में शामिल होने वाले साधु-संतों सनातनियों की सुविधा के लिए अन्नपूर्णा सेवा टेंट सेवा एवं अन्य सुविधा हेतु आगे आए। इस यात्रा की सूचना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ईमेल पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।