मथुरा में कई थाना क्षेत्रों से पकड़ी पुलिस ने 700 किलो आतिशबाजी, तीन गिरफ्तार

मथुरा। पुलिस ने महानगर के सदर बाजार, महावन क़स्बा के अलावा थाना रिफाइनरी क्षेत्र से दीपावली के मौके पर बिना अनुमति के बिक्री की जा रही करीब 700 विस्फोटक/आतिशबाजी का भंडारण जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक अमित चौहान थाना सदर बाजार के अनुसार पुलिस टीम द्वारा 18 अक्टूबर को दोपहर मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक/आतिशबाजी बेचने वाले मनीष पुत्र दिवाकरदत्त निवासी जमुनाबाग कालोनी थाना सदर बाजार को सैनी बगीची के पास बंगलिया कालोनी से 462 किलो ग्राम विस्फोटक/आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है ।
थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 17 अक्टूबर को तारा धाम कालोनी मे पिज्जा हट से करीब 50 मीटर पहले चैकिगं के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीटू सिह पुत्र सूरज सिह निवासी हरिधाम कालोनी थाना रिफाइनरी को अवैध विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है ।
थाना महावन पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक/आतिशबाजी बेचने वाले लालचंद पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम कारब थाना महावन को घेर के बाहर से158 किलो ग्राम विस्फोटक/आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया गया है ।