• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home धर्म

मोबाइल बैन, वेद अनिवार्य: श्रीजड़खोर का गुरुकुल, जहां तैयार हो रही संस्कारवान जेन जेड

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in धर्म
0
मोबाइल बैन, वेद अनिवार्य: श्रीजड़खोर का गुरुकुल, जहां तैयार हो रही संस्कारवान जेन जेड

डीग के श्रीजड़खोर गोधाम में संचालित गणेशदास भक्तमाली वेद विद्यालय में राजेन्द्र दास महाराज संस्कारवान जेन जेड की शिक्षा देते हुए।

0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज जहां पूरी दुनिया की जेन जेड मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के प्रभाव में खोई हुई है वहीं भारत के राजस्थान के डीग कस्बे में एक अनोखा गुरुकुल भविष्य की तस्वीर बदल रहा है। आधुनिक जीवनशैली के दबाव और पश्चिमी प्रभाव से अलग यहां बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर शास्त्रों और वेदों का गहन अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में गोवृति प्रसाद को प्राथमिकता दी जाती है। मांस, मदिरा, बर्गर, पिज़्ज़ा और किसी भी प्रकार के व्यसन पर पूर्ण प्रतिबंध है। सात्विक भोजन ही उनके जीवन का आधार है।
नेपाल जैसे पड़ोसी देश में हाल ही में जेन जेड द्वारा उपद्रव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की घटनाएं चर्चा में रहीं। इसके विपरीत भारत में इसी पीढ़ी के युवा संस्कृति-संरक्षक के रूप में उभर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस बुलंद भारत का सपना दिखाते हैं उसकी झलक यहां की अनुशासित और संस्कारित जीवनशैली में मिलती है।
इस जेन जेड को नैतिकता, धर्म, संस्कृति और मूल्य सिखा रहा है डीग के श्रीजड़खोर गोधाम में संचालित श्री गणेशदास भक्तमाली वेद विद्यालय। यहां वैदिक परंपरा से शिक्षा प्राप्त कर रहे बटुक ब्रह्मचारियों को भारत की संस्कृति, परंपराओं और रक्षार्थ तैयार किया जा रहा है। ब्रह्ममुहूर्त में उठना, गो सेवा करना, यज्ञ और हवन के साथ नियमित सूर्य उपासना तथा वेद मंत्रोच्चारण का अभ्यास उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

क्यों जरूरी है वैकल्पिक शिक्षा पद्धति?
सोशल मीडिया की लत: भारत में इंटर नेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, 16-24 वर्ष आयु वर्ग के 82 प्रतिशत युवा प्रतिदिन औसतन 4-5 घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर असर: बल्र्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट बताती है कि भारत में लगभग 15-20 प्रतिशत किशोर अवसाद, तनाव या चिंता (डिप्रेशन/एंग्जायटी) से जूझ रहे हैं।
शिक्षा और ध्यान में गिरावट: एनसीईआरटी के एक अध्ययन के अनुसार, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग करने वाले बच्चों की पढ़ाई पर फोकस और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता औसतन 35 प्रतिशत तक घट जाती है।
इन परिस्थितियों में गुरुकुल जैसे शिक्षा केंद्र बच्चों को मानसिक स्थिरता और संतुलित जीवन की राह दिखा रहे हैं।

शिक्षा और दिनचर्या
वेद विद्यालय में शिक्षा ले रहे बच्चों के लिए जिम से अधिक योग और शारीरिक व्यायाम को स्वास्थ्य का आधार बनाया गया है। सात वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत बच्चे यहीं श्रीजड़खोर गोधाम में रहते हैं। इन्हें बटुक ब्रह्मचारी कहा जाता है। छठी से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संस्कारयुक्त वेदाधारित शिक्षा दी जाती है।
विशेष अनुभवी आचार्य वेद, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी और गणित पढ़ाते हैं और बच्चों को राष्ट्र रक्षक तथा सनातन रक्षक के रूप में तैयार करते हैं। श्रीरैवासा धाम के अग्रपीठाधीश्वर, वृंदावन धाम के श्रीमलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में यहां निशुल्क शिक्षा दी जाती है।

स्वामी राजेन्द्र दास महाराज का कहना है कि हमारा उद्देश्य विलुप्त होती सनातन संस्कृति की रक्षा करना है। हम एक पथभ्रष्ट भावी पीढ़ी के बजाय संस्कारवान युवा शक्ति का निर्माण करना चाहते हैं जो भविष्य में गो भक्त, संत भक्त, राष्ट्र भक्त, राष्ट्र रक्षक और सनातन संस्कृति के संवाहक बनें। जिस भी समय देश को इन युवाओं की आवश्यकता हो, वे सबसे आगे खड़े हों।
दिनचर्या आसान नहीं, मोबाइल सोशल मीडिया बैन
इस शिक्षा मंदिर में मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी जैसी चीजें पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। बच्चों को सप्ताह में केवल एक बार अभिभावकों से फोन पर बात करने की अनुमति होती है और माह में एक बार माता-पिता उनसे मिल सकते हैं।
सुबह 4 बजे उठना, प्रार्थना, वेद अभ्यास, सफाई, योग, ध्यान और पारंपरिक खेल उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। सूर्य नमस्कार, दो वक्त हवन, त्रिकाल संध्या आरती और गायत्री उपासना प्रतिदिन कराई जाती है। बच्चों में आत्मबल, दया, करुणा और कृतज्ञता का भाव विकसित करने के लिए विशेष अभ्यास भी कराया जाता है। साथ ही, गो सेवा अनिवार्य है।

Tags: #Mobile phones bannedVedas compulsory: Shri Jadakhor's Gurukulwhere cultured Gen Z is being nurtured
Previous Post

महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Next Post

व्यापारियों का ऐलान गुरुवार को बंद रहेगी मथुरा की मंडी, किसान आने से बचें

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
व्यापारियों का ऐलान गुरुवार को बंद रहेगी मथुरा की मंडी, किसान आने से बचें

व्यापारियों का ऐलान गुरुवार को बंद रहेगी मथुरा की मंडी, किसान आने से बचें

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

पुलकित सम्राट ने मोशन पोस्टर के साथ किया ‘राहु केतु’ की रिलीज का ऐलान

November 17, 2025
नगर आयुक्त ने लक्ष्मी नगर में दो वार्डों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

नगर आयुक्त ने लक्ष्मी नगर में दो वार्डों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

November 17, 2025
सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रहे 42 भारतीयों की मौत

November 17, 2025
मथुरा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव  यमुना में मिलने से मचा कोहराम

मथुरा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव यमुना में मिलने से मचा कोहराम

November 17, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4669255
Views Today : 8473

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved