मथुरा। सरकार की महिला सशक्तिकरण के महती उद्देश्यों के तहत संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बी एस ए कॉलेज में प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने महाविद्यालय की बहुमुखी प्रतिभा की धनी बी एस सी फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा गुंजन चौधरी को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाया।
गुंजन ने पद सम्हालते ही महाविद्यालय के उपस्थित छात्र छात्राओं व अभिभावकों की समस्याओं को सुना व तदोपरांत कार्यालय अधीक्षक को उनके अतिशीघ्र समाधान के निर्देश भी निर्गत किए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा और महिलाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्राचार्य कक्ष में डॉ. एस. के. सिंह डॉ. एस.के. राय डॉ बी के गोस्वामी डॉ. यू के त्रिपाठी डॉ शांतनु व विभिन्न विभागों के प्रभारी व प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।।
मिशन शक्ति कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संध्या अग्रवाल सह समन्वयक डॉ. भावना वार्ष्णेय डॉ. चंचल शर्मा डॉ. अनु गर्ग ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम गतिमान है और आज का यह प्रयास भी उसी का एक हिस्सा है। गुंजन के एक दिन का प्राचार्य बनने से विद्यार्थियों में खासकर छात्राओं में खासा उत्साह व उत्सुकता देखने को मिल रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.