मथुरा। लघु उद्योग भारती की एक बैठक जीएसटी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय होटल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती मथुरा के राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ गौरव मित्तल संयुक्त प्रदेश महामंत्री के अलावा रमेश सिंह ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक एवं अनिल कनोजिया ज्वाइंट कमिश्नर एस आई बी मौजूद रहे।
बैठक में मंडल सचिव ने मौजूद सभी अधिकारियों को लघु उद्योग भारती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में लगभग 590 जिलों में इकाई संचालित है और लगभग 65 हजार सदस्यों के साथ पूरे देश में कार्यरत है।
बैठक का शुभारंभ मुख्यातिथि दीपक अग्रवाल सोनल अग्रवाल अंकित बंसल रमेश सिंह एवं अनिल कनौजिया ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया तत्पश्चात रमेश सिंह का स्वागत मोटू मित्तल एवं दीपक अग्रवाल का स्वागत तुषार अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। साथ ही 17 नए सदस्य बनाए गए जिनके चेक प्रदान किए गए। बैठक में सर्व प्रथम दीपक अग्रवाल एवं गौरव मित्तल का स्वागत संयुक्त रूप से किया गया विभाग से आए अधिकारियों मै ज्वाइंट कमिश्नर रमेश सिंह का स्वागत सोनल अग्रवाल अनिल कनोजिया का स्वागत विशाल बंसल ने किया संचालन कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सीए ने किया।
बैठक में जी एस टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर ने सबसे पहले सभी समस्याओं को क्रमवार सुना और समझा । उन सभी विषयों पर क्रमवार अपनी बात रखी। बैठक के दौरान अध्यक्ष अंकित बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित जी एस टी 2-0 से पूरे देश में जबरदस्त उत्साह का माहौल है सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के क्षेत्र में भारी मांग बढ़ गई है जिस पर मौजूद लोगों ने सहमति जताई।
बैठक में महामंत्री विशाल बंसल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल विवेक अग्रवाल तुषार हाथी अनुज लोहे वाले नीरज शुक्ल संजय जिंदल मोंटू मित्तल अमित शोरा उमेश जुगासना राजेश अग्रवाल पीयूष चतुर्वेदी शोभित अग्रवाल गौतम गोयल प्रवीण मित्तल आकाश धमीजा अतुल अग्रवाल राय अभय गुप्ता अंकित अग्रवाल विकी अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.