योगी को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियो से पुलिस की झड़प

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जनपद में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित किसानों एवं आमजन को उचित मुआवजा एवं कर्जा माफ व डीएपी यूरिया खाद्य उपलब्ध कराने के संबंध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जिला कांग्रेस कार्यालय से दीनदयाल धाम फरह जा रहे थे रास्ते में जिला प्रशासन से तीखी नोक झोंक एवं जददो जहद के बाद क्वालिटी चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि जनपद में विगत दिनों आई भयंकर बाढ़ ने किसानों और आम नागरिकों की स्थिति को अत्यंत दयनीय बना दिया है संपूर्ण क्षेत्र में कृषि भूमि फैसले पशुधन मकान एवं अन्य संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं यह आपदा जनजीवन के लिए संकट बनकर सामने आई है।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में कुंवर सिंह निषाद विक्रम बाल्मीकि मनोज गौड़ अप्रतिम सक्सेना रूपा लवानिया राखी चौहान शैलेंद्र चौधरी पंकज चौधरी प्रेम शंकर शर्मा हाकिम सिंह छोकर उमाशंकर शर्मा संदीप हिंडोली गौरी शंकर यादव महेश चौबे सुनील बाल्मीकि अर्नब चौधरी करण निषाद अभय प्रताप सिंह धर्मेंद्र शुक्रवार मनीष चौधरी मोहित चौधरी दिलशाद खान विवेक सिंह राजेश सिंह आदि प्रमुख थे।