मथुरा सहित 6 जिलों के शासन ने बदले सीएमओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मथुरा जनपद के सीएमओ सहित आधा दर्जन जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नई तैनाती की हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार डॉ. राधा वल्लभ को मथुरा का नया सीएमओ तथा डॉ. भवनाथ पांडे को हरदोई डॉ. दीपक सिंह को रामपुर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को एटा डॉ. ननकू राम को आजमगढ़ तथा डॉ. चंद्र प्रकाश को सीएमओ कुशीनगर बनाया गया है।
ज्ञात रहे कि मथुरा में अभी तक सीएमओ का कार्यभार प्रभारी के रूप में डॉ संजीव यादव देख रहे थे। बताया जाता है मथुरा के नव नियुक्त सीएमओ डॉ राधा वल्लभ अभी तक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर के पद पर तैनात थे।