मथुरा की तिलक द्वार धर्मशाला का होगा सौंदर्यीकरण, नई धर्मशाला जय गुरुदेव मंदिर के पास बनेगी

मथुरा। अग्रवाटिका में तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की गुरुवार रात को हुई बैठक में महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की तैयारियों के साथ अग्रवाल धर्मशाला तथा अग्रवाल मार्केट के सौन्दर्यीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में विधुत समस्या को देखते हुए 35 के. बी. का सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इसके अलावा प्रथम तल के 21 कमरों व दोनों मुख्य गेट के सौन्दर्यीकरण के साथ अग्रवाल धर्मशाला होली गेट की 79 दुकान तथा अग्रसेन अतिथि भवन भरतपुर गेट की 4 दुकानों सहित कुल 83 दुकानों से अब तक 2 लाख 80 हजार सलाना मिलता था जो अब बढ़कर 9 लाख 96 हजार सालाना प्राप्त होगा ।
इसके अलावा तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा महोली रोड़ स्थित अपने दो भूखण्डों को बेच दिया गया है और इसके एवज में जयगुरुदेव मंदिर के पीछे सलेमपुर रोड़ पर 1644 गज का एक भूखण्ड खरीद कर रजिस्ट्री जून में कराई गई है । इस भूखंड पर भव्य धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव है ताकि निकटवर्ती निवासियों को लाभ मिल सके। इसके अलावा तिलकद्वार समिति द्वारा 22 सितम्बर को निकलने वाली शोभायात्रा का भी स्वागत सत्कार तथा सहभोज करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
समिति के मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ ने संचालन करते हुए बताया कि 21 सितम्बर को यमुनापार स्थित अग्रसेन घाट पर दीपदान व बृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम किया जायेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल ने तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के कार्यशैली तथा अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा की प्रशंसा की । समिति अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वालों ने कहा कि अग्रवाल धर्माशाला समिति जयन्ती के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग उप मंत्री मनोज कुमार अग्रवाल महेश अग्रवाल हेमंत अग्रवाल प्रमोद गर्ग कसेरे मनोहर लाल अग्रवाल जज साहब अशोक बंसल सुभाष अग्रवाल सिक्का योगेश बंसल कागजी सह मीडिया प्रभारी जगत बहादुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।