मथुरा में जन्माष्टमी पर्व पर बिना अनुमति भण्डारा करने वालो पर लगेगा 10 हजार रु का जुर्माना

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर बिना अनुमति के भण्डारा आयोजित किये जाने पर 10 हजार रु का जुर्माना वसूल किया जायेगा।
नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा योगीराज भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) के महापर्व पर नगर निगम द्वारा इच्छुक व्यक्ति/संस्थाओं को नियमानुसार शुल्क जमा कराकर भण्डारा लगाये जाने की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गये कि जो भी इच्छुक व्यक्ति/संस्था भण्डारा लगाना चाहते है वह नगर निगम के भूतेश्वर जोन स्थित कार्यालय के ग्राउण्ड फ्लोर कक्ष सं. 12 में आवेदन प्रस्तुुत कर नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर भण्डारा आयोजित कर सकते है।