मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व महानगर में विशेष इन्तजामातो की तैयारियों में नगर निगम तेजी से जुट गया है। नगर आयुक्त जग प्रवेश नगर की स्वच्छता, जल निकासी, पैचवर्क, नाले-नालियों की सफाई प्रकाश व्यवस्था सौंदर्यीकरण सहित सभी प्रमुख व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु नियमित रूप से वार्डो एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर रहे है।
बुधवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा वार्ड संख्या 28 (औरंगाबाद द्वितीय) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई, पैचवर्क और कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। उन्होंने गोकुल बैराज मोड़ पर रोड में गड्ढा पाए जाने पर तत्काल समतलीकरण एवं मरम्मत के निर्देश दिए । वार्ड में से 4 कर्मचारी अनुपस्थित एवं 1 कर्मचारी तीन माह से लगातार अनुपस्थित पाया गए। अनुपस्थित कर्मचारियों पर वेतन काटने तथा लगातार अनुपस्थित 01 कर्मचारी को सेवा से हटाने के निर्देश दिए । इसके उपरांत नगर आयुक्त वार्ड संख्या 32 (रांची बांगर) पहुंचे जहां उन्होंने टाउनशिप चौराहे व आसपास मार्गों पर साफ-सफाई को उच्च कोटि का बनाए रखनेको कहा । चौराहे के सौंदर्यीकरण हेतु बड़े गमले लगाने, खराब पेंटिंग को सही करने के निर्देश भी दिए ।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए साफ-सफाई, सड़को पर पैचवर्क एवं प्रमुख स्थानों की सुंदरता और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए है । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान नगर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग सफाई निरीक्षक निहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.