व्यापारी नेता पूर्व सांसद मथुरा की समस्याओ से मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत

मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने बुधवार शाम मथुरा आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन सर्राफ के सेठबाड़ा स्थित निवास स्थान पर जिला एवं महानगर के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें उन्होंने व्यापारियों को हो रही समस्याओं को बड़े ही विस्तार से एवं गंभीरता से सुना।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल ने बताया में प्रदेश के समस्त जिलों का दौरा कर रहा हूं जिसमें सभी व्यापारियों की समस्या भी सुन रहा हूं। ज्यादातर नगर निगम ट्रैफिक पुलिस विद्युत विभाग जीएसटी फूड विभाग की समस्या है जो की उचित नहीं है जिसकी जानकारी प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज को अवगत कराते हुए अधिकारियों की कार्यशैली भी बताऊंगा ताकि व्यापारीयों को हो रही परेशानी का सामना ना करना पड़े।
जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वाले जिला महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी एड. नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी महामंत्री सचिन अरोड़ा राजेश गोयल कोषाध्यक्ष देवेंद्र मित्तल सह महामंत्री संतोष चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राय वाले युवा महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा बब्बू मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू शंकर लाल सराफ करणवीर चौधरी सुमित अग्रवाल ठाकुर देवेंद्र सिंह राजेंद्र कपड़े वाले चंद्र किशोर शर्मा कपिल देव चतुर्वेदी सचिन मसाले वाले गजेंद्र शर्मा विपुल पाठक चिंटू श्याम गोसाई मुरारी लाल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।