मथुरा। राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली देश भर में ईसाई समुदाय पर हो रहे अत्याचार, चर्चों पर हमलों और धार्मिक भेदभाव के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा थी।
रैली अंबेडकर भवन, डीग गेट से प्रारंभ होकर भरतपुर गेट, होली गेट, विकास बाजार, क्वालिटी तिराहा, डैंपियर नगर होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारी ईसाइयों पर अत्याचार बंद करो, चर्चों पर हमले बंद करो, जातिगत जनगणना कराओ, और “EVM हटाओ – लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण रूप से आगे बढ़ते रहे।
रैली का नेतृत्व छत्रपाल सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
मुख्य रूप से बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चौ. इसराइल मलिक, जिला अध्यक्ष मैराज अली, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र निषाद, डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राजू कश्यप, चंद्रावती, रेशम, गीता, रचना, अनुज, प्रीतम सिंह, बच्चू सिंह, हरिश्चंद्र, तिलकचंद, विशाल, सलोनी, मुन्नी, लीलन, गुड्डी, लक्ष्मण प्रसाद, नरेंद्र सिंह, हाशिम, बबलू, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.