मथुरा। मंगलवार को जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर संभव संतुष्टि एवं समृद्धि दिवस के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में कुल 10 शिकायत प्राप्त हुयी जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 6 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया ।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान मोहम्मद अनवर ख्वाजा महा प्रबंधक जल अमरेन्द्र गौतम मुख्य अभियंता सिविल आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.