लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक बनाया है। राजीव कृष्ण यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक वह यूपी पुलिस के डीजी पद पर तैनात थे। वह डीजीपी विजिलेंस के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके पास यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी है। एसएसपी मथुरा रहते हुए राजीव कृष्ण ने विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर लगाम लगाया था। वह बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई को भी जाने जाते हैं। नए डीजीपी राजीव कृष्ण की धर्मपत्नी श्रीमति मीनाक्षी सिंह इनकम टैक्स में उच्च पद पर तैनात हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण की गिनती देश के ईमानदार कर्मठ अधिकारियों में की जाती है। प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं दिया गया। इसके साथ ही डीजीपी पद से उनका रिटायरमेंट हो गया है।