नई दिल्ली । राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से देश की प्रतिष्ठित 68 हस्तियों को सम्मानित किया। इसमें साध्वी रितंभरा , भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, नृत्यांगना शोभना चंद्रकुमार, अभिनेता अनंत नाग,प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलपति सोनिया नित्यानंद शामिल है।
राष्ट्रपति से पद्म भूषण सम्मान पाने वाली साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर आंदोलन में विशेष भूमिका निभाई थी। आंदोलन के दौरान उनके भाषणों की गूँज देशभर में फैली । उनके भाषण इतने प्रसिद्ध थे कि बाजार में इसके कैसेट्स बेचे जाने लगे। ‘महाकाल बनकर दुश्मन से टकराएँगे, जहाँ बनी है मस्जिद, मंदिर वहीं बनाएँगे’ जैसे नारों को सुनकर देशवासी के हौसले बुलंद हो जाते थे। लेकिन राम जन्मभूमि को वापस पाने का साध्वी ऋतंभरा का संघर्ष आसान नहीं था। उन्हें नीचा दिखाने की तमाम कोशिशें तत्कालीन सरकारों ने की थी। मुस्लिम तुष्टिकरण की मसीहा इन सरकारों ने इस तरह का माहौल बनाया जैसे वह साध्वी न होकर कोई आतंकी हों। साध्वी ऋतंभरा को आंदोलन के दौरान ईसाई मिशनरियों के खिलाफ बोलने पर कॉन्ग्रेसी दिग्विजय सिंह की सरकार ने गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह राम मंदिर बनाने के हक में लड़ती रहीं। 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले साध्वी ने आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की थी। इस दौरान उन्होंने सरयू का जल हाथ में लेकर राम मंदिर निर्माण का संकल्प वाली बात भी दोहराई थी।
साध्वी ने सामाजिक कार्यों में हमेशा सबसे आगे आकर काम किया। राम मंदिर आंदोलन के बाद उन्होंने वृंदावन में 2001 में वात्सल्य ग्राम की स्थापना की। यह अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक ऐसा घर है, जहाँ हर परिवार में माँ, मौसी और भाई-बहन का वातावरण होता है। यहाँ बच्चे उन्हें दीदी माँ कहकर उन्हें बुलाते हैं। इसी के साथ साध्वी बालिका सैनिक स्कूल और आदिवासी बेटियों के लिए स्कूल जैसी कई संस्थाएँ भी संचालित करती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नागरिक अलंकरण समारोह में साध्वी ऋतम्भरा को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सीएम योगी ने नारायण उर्फ ‘भुलाई भाई’ , प्रो. सैय्यद ऐनुल हसन, प्रो. सोनिया नित्यानंद और प्रो. आशुतोष शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
साध्वी ऋतम्भरा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित
सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज नई दिल्ली में ‘पद्म पुरस्कार-2025’ के अंतर्गत आध्यात्मिक जगत की गौरव, सामाजिक कार्यों की अग्रदूत साध्वी ऋतम्भरा को सामाजिक कार्य की श्रेणी में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई। उनका जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी, तपस्वी जीवन और अद्वितीय सेवा कार्यों से समाज को नई दिशा दी है।