वृन्दावन। देश के जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से विशेष भेंट हुई। मुख्यमंत्री श्री सावंत कृष्ण कन्हाई के पुराने मित्र है। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने प्रभु श्री बांके बिहारी जी का पटुका तथा प्रसादी दी एवं भगवान श्री कृष्ण का एक छवि चित्र भी भेंट किया।
चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने अपने द्वारा बनाये हुये चित्रों की उनको कॉपी टेबिल बुक भी भेंट की। वृन्दावन और बांके बिहारी जी के विषय में विस्तार से उनसे चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को उन्होंने वृन्दावन आने को आमंत्रित भी किया जिसे उन्होने सहज स्वीकार किया और कहा जरूर आऊँगा ।