मथुरा। अवैध कालौनियों के खिलाफ मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर तेजी से कार्यवाही को अंजाम देने में लगा हुआ है। दो दिन में पांच कॉलौनियों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने डिप्टी कलैक्टर निकेत वर्मा की मौजूदगी में छटीकरा गोवर्धन मार्ग पर 10 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलौनियों में सड़क, नाली, चाहरदीवारी, बिजली के खम्बे, साइट ऑफिस को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
अवर अभियंता दिनेश गुप्ता के अनुसार ग्राम राल के समीप ढाई बीघा जमीन पर राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल द्वारा कॉलौनी विकसित की जा रही थी जिसमें ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद कॉलौनाइजर द्वारा नक्शा स्वीकृति के कोई प्रयास नही किए। इसी प्रकार जवाहर सिंह द्वारा अवैध रूप से कॉलौनी विकसित की जा रही थी। राधाकुण्ड छटीकरा रोड़ पर 5 बीघा जमीन पर रघुनंदन अग्रवाल ने अवैध कॉलौनी विकसित कर ली थी जिसे आज जेसीबी से उखाड़ दिया गया। ध्वस्तीकरण कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियंता एन.एस चौहान, अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता, सनील शर्मा, मनीष तिवारी, मनोज अग्रवाल के साथ थाना जैंत का पुलिस बल मौजूद रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.