मथुरा। प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या से सभी पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि बुधवार को उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आइजेयू) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी है कि पत्रकार के परिवार में उसके बूढ़े माता-पिता और छोटे दो बच्चे हैं परिवार में कमाने वाला को नहीं है, कुछ वर्ष पहले छोटे भाई की मृत्यु एक एक्सीडेंट में हो गई थी। उनके पालन पोषण के लिए सरकार द्वारा 50 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए तथा पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी मिले ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके।
उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष वक्त करते हुए सरकार से मांग की है सभी हत्यारोपियो को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। संगठन के महासचिव रमेश चंद ने कहा आज के दौर पत्रकार विषम से विषम परिस्थिति में कार्य करता है अपनी लेखनी से अन्याय ,अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाता है जिससे उसकी जान पर खतरा बना रहता है ऐसी परिस्थितियों को लेकर पत्रकार सुरक्षा अधिनियम सरकार को विधेयक पारित कर लागू करना चाहिए। इस दौरान लोकेश चौधरी गिरीश ठाकुर मोहन प्रसाद मीणा केके गौतम सुमित गोस्वामी, मोहित चतुर्वेदी बीएल पांडे दीपक सारस्वत शिवशंकर शर्मा अशुंल गौतम प्रकाश सैनी गुंजन खत्री आरती शर्मा शिवांगी चौधरी हेतराम राहुल अजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.