• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home मथुरा

गोकुल की छड़ीमार होली के उल्लास में डूबे श्रद्धालू , विदेशी मेहमानों ने की खूब मस्ती

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in मथुरा
0
गोकुल की छड़ीमार होली के उल्लास में डूबे श्रद्धालू , विदेशी मेहमानों ने की खूब मस्ती
0
SHARES
167
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा। गोकुल की कुंज गलिन में भगवान होली खेलने निकले तो श्रद्धा के बादल छा गए। छड़ीमार होली का उल्लास में सभी सराबोर हो गए। गोकुल का कण-कण भगवान की भक्ति में रंग गया। भक्त झूम उठे। सुधबुध खोकर श्रद्धालु छड़ीमार होली का आनंद लेते रहे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने पहली होली गोकुल में ही खेली थी। भगवान का बाल स्वरूप होने के कारण गोकुल में छड़ीमार होली होती है। गोकुल की गलियों में सुबह से ही आस्था का रंग बरस रहा था। श्रद्धालु होली खेलने को व्याकुल थे। नंदभवन नंदकिला मंदिर में आस्था का रंग गाढ़ा होता जा रहा था। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। मुरलीधर घाट पर पहुचंने के लिए भगवान का डोला सज गया था। हुरियारिनें दूध पीकर छड़ी बरसाने को व्याकुल हो रहीं थीं। मंदिर से जैसे ही डोला भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप के साथ मुरलीधर घाट की ओर बढ़ा तो तीनों लोकों की मस्ती गोकुल में सिमट गई। श्रद्धा के फूलों से गलियां महक उठीं। ठाकुरजी फूलों की होली खेलते हुए मुरलीधर घाट की ओर बढ़ रहे थे। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे और सभी होली की मस्ती में सराबोर हो गए। घोड़ों पर चल रहे द्वारपाल भगवान के आने का संकेत दे रहे थे। मुरलीधर घाट पर छड़ीमार होली शुरू हुई तो मस्ती की थाह नहीं रही। अबीर-गुलाल के बदरा छा गए। सोलह श्रृंगार किए हुरियारिनों जिधर छड़ी चलातीं, उधर ही भगदड़ मच जाती। प्रेम पगी छड़ियों खाकर हुरियारे भी निहाल हो रहे थे। हुरियारिनें छड़ी बरसाती रहीं और हुरियारे छड़ी खाते रहे।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और उप जिलाधिकारी आदेश कुमार इंतजामों पर निगरानी रखते हुए।

श्रद्धालुओं को भी इस नयनाभिराम होली में परमानंद मिल रहा था। मुरलीधर घाट पर छड़ीमार होली का रंग जम गया। यहां से ठाकुरली का डोला अबीर-गुलाल की होली खेलते हुए मंदिर की ओर बढ़ा। ठाकुरजी के मार्ग में अबीर-गुलाल के बदरा छा गए। ठाकुरजी की जय-जयकार ने वातावरण में श्रद्धा का रंग भर दिया। श्रद्धालु एक-दूसरे पर रंग भी डाल रहे थे। मंदिर पर पहुंचने पर छड़ीमार होली का समापन संध्या आरती से हुआ। हुरियारिनों को फगुला दिया गया। श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में यमुना किनारे होली चबूतरा पर छड़ीमार होली शुरू हुई। गोकुल में यमुना किनारे हो रहे इस भव्य आयोजन का हिस्सा विदेशी मेहमान भी बने। उन्होंने कहा ये दृश्य अलौकिक है। ब्रज को होली के बारे में उन्होंने जो सुना था, उससे कहीं अधिक ये अद्भुत है। गोकुल में यमुना किनारे स्थित नंद किले के नंद भवन में ठाकुर जी के समक्ष राजभोग रखा गया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलराम होली खेलने के लिए मुरली घाट को निकले। बाल स्वरूप भगवान के डोला को लेकर सेवायत चल रहे थे। उनके आगे ढोल-नगाड़े और शहनाई की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़न रही थी। पुलिस ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
गोकुल की होली का आंनद लेने के लिये डीएम सीपी सिंह और डीआईजी शैलेश पांड़े भी पहुंच गये। गोकुल की छड़ीमार होली खेलने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। इस उत्सव का आयोजन यहां सदियों से चला आ रहा है। प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए आज भी हर साल यहां छड़ीमार होली का आयोजन किया है। छड बचपन में कान्हा बड़े चंचल हुआ करते थे। गोपियों को परेशान करने में उन्हें बड़ा आनंद मिलता था, इसलिए गोकुल में कान्हा के बालस्वरूप को अधिक महत्व दिया जाता है। नटखट कान्हा की याद में हर साल यहां पर छड़ीमार होली का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि बालकृष्ण को लाठी से चोट न लग जाए, इसलिए यहां लाठी की जगह छड़ी से होली खेली जाती है। ब्रज की होली को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सड़क से लेकर मंदिर तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी आदेश कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Tags: #breaking news#cm yogi #yogi adityanath#Devotees were immersed in the joy of Gokul's Chhadimaar Holi#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrndavan newsforeign guests had a lot of fun
Previous Post

मथुरा में लेडीज कपडे पहनकर प्रेमी घर में घुसा , प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Next Post

सूर्यघर बिजली योजना से हर परिवार को होगा 15 लाख रुपये का लाभ: जोशी

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
सूर्यघर बिजली योजना से हर परिवार को होगा 15 लाख रुपये का लाभ: जोशी

सूर्यघर बिजली योजना से हर परिवार को होगा 15 लाख रुपये का लाभ: जोशी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
अब ब्रज के कुंडों का जल होगा आचमन योग्य , हार्टफूलनेस संस्था ने योजना बनाई

अब ब्रज के कुंडों का जल होगा आचमन योग्य , हार्टफूलनेस संस्था ने योजना बनाई

November 13, 2025
दिल्ली: प्रदूषण की समस्या से राहत नहीं, AQI तीसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली: प्रदूषण की समस्या से राहत नहीं, AQI तीसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में

November 13, 2025
राष्ट्रपति मुर्मु बोत्सवाना पहुंचीं, दोनों देशों ने व्यापार, स्वास्थ्य और प्रोजेक्ट चीता पर सहयोग बढ़ाने का किया फैसला

राष्ट्रपति मुर्मु बोत्सवाना पहुंचीं, दोनों देशों ने व्यापार, स्वास्थ्य और प्रोजेक्ट चीता पर सहयोग बढ़ाने का किया फैसला

November 12, 2025
MVDA के ओएसडी प्रसून द्विवेदी एडीएम वित्त पीलीभीत बने

MVDA के ओएसडी प्रसून द्विवेदी एडीएम वित्त पीलीभीत बने

November 12, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4654052
Views Today : 10050

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved